
माओवादियों को करारा झटका, ‘पूना मार्गेम’ अभियान से प्रभावित होकर 26 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य सरकार के ‘पूना मार्गेम’ (पुनर्वास से पुनर्जीवन) अभियान से प्रभावित होकर 7 महिला कैडर समेत कुल 26 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले ये नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर, माड़ डिवीजन और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर (AOB) क्षेत्र में सक्रिय थे। इन सभी पर मिलाकर 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

रैंकवार आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण
- CYPCM – 01
- DVCM – 01
- PPCM – 03
- ACM – 03
- पार्टी सदस्य – 18
‘पूना मार्गेम’ बना भरोसे का सेतु
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी सुकमा, माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओडिशा में हुई कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

‘पूना मार्गेम’ अभियान का उद्देश्य भटके हुए युवाओं को हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य सरकार की नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा, आवास, शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



