
रायपुर में उर्स कार्यक्रम के दौरान युवक पर जानलेवा हमला
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार रात बंजारी वाले बाबा के उर्स कार्यक्रम के दौरान एक युवक पर दो बदमाशों ने बेसबॉल स्टिक और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना रात करीब 8 बजे नूरजहां प्राइम के पास हुई।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
घायल युवक की पहचान आर्यन खान उर्फ अवि के रूप में हुई है। घटना के बाद आर्यन ने खुद को संभालते हुए कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन खान उर्स कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इसी दौरान वह नूरजहां प्राइम के पास से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि संजय नगर मदनी चौक निवासी दानिश और ज़ीशान नाम के दो युवक बाजे वाली गाड़ी के ऊपर चढ़े हुए थे।
जांच में जुटी पुलिस
आर्यन ने उन्हें गाड़ी के ऊपर से उतरने की हिदायत दी, जिस पर दोनों आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर दोनों बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की और फिर आर्यन पर बेसबॉल स्टिक और लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया।घायल आर्यन को चोटें आई हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



