
जंगल में पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के खलीबा जंगल में रविवार को एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान निशा (19 वर्ष), निवासी अंबिकापुर के रूप में हुई है। शव के पास से मोबाइल फोन और एक बैग बरामद किया गया है। बैग में आधार कार्ड, एक युवक की तस्वीर और एक पाव शराब भी मिली है।

सभी एंगल से जांच जारी
प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण—इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



