March 7, 2026
KIIT यूनिवर्सिटी में फिर मिली लाश: छत्तीसगढ़ के राहुल छात्र की संदिग्ध मौत, तीसरी घटना से बढ़ी चिंता

KIIT यूनिवर्सिटी में फिर मिली लाश: छत्तीसगढ़ के राहुल छात्र की संदिग्ध मौत, तीसरी घटना से बढ़ी चिंता

Dec 1, 2025

भुवनेश्वर। प्रतिष्ठित Kalinga Institute of Industrial Technology (KIIT) यूनिवर्सिटी से एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र राहुल यादव (निवासी – रायगढ़, छत्तीसगढ़) का शव उसके हॉस्टल कमरे से बरामद किया गया। यह इस वर्ष KIIT में हुई तीसरी संदिग्ध मौत है, जिससे छात्रों और अभिभावकों के बीच गहरी चिंता फैल गई है।

कमरा अंदर से था लॉक

हॉस्टल के छात्रों ने देर रात देखा कि राहुल अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। कई बार आवाज देने पर भी प्रतिक्रिया न मिलने के बाद वार्डन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा तोड़ा गया, जहाँ राहुल बेहोश अवस्था में मिला। उसे तुरंत KIMS अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने इसे Unnatural Death का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल-लैपटॉप जब्त

इन्फोसिटी पुलिस ने वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में:

मोबाइल

लैपटॉप

कमरे से मिले अन्य सामान

जब्त कर लिए हैं। कमरा फिलहाल सील है। राहुल के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम उनके पहुंचने के बाद किया जाएगा।

छात्रों और यूनिवर्सिटी से पूछताछ जारी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल मानसिक रूप से किस स्थिति में था ? किन लोगों के संपर्क में था ? क्या उसने हाल के दिनों में किसी चिंता का जिक्र किया था?  यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी लगातार बातचीत चल रही है। प्रशासन जल्द आधिकारिक बयान जारी करने वाला है।

KIIT में तीसरी मौत—UGC ने पहले भी नोटिस भेजा था

गौरतलब है कि: फरवरी में एक नेपाली छात्र और मई में भी  नेपाली छात्रा ने इसी कैंपस में आत्महत्या की थी।

इन घटनाओं के बाद UGC ने KIIT को नोटिस भेजकर कठोर कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। UGC रिपोर्ट में संस्थान की “लापरवाही और गलत सिस्टम” को एक छात्र की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। तीसरी मौत के बाद अब KIIT की सुरक्षा और मनोवैज्ञानिक सपोर्ट सिस्टम पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix