March 2, 2026
दशहरे से पहले कोयला कर्मियों को बड़ा तोहफा, Account में आएंगे ₹1.03 लाख

दशहरे से पहले कोयला कर्मियों को बड़ा तोहफा, Account में आएंगे ₹1.03 लाख

Sep 26, 2025

कोरबा। रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलने के बाद अब कोयला कर्मियों के लिए भी खुशखबरी आई है। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने दशहरे से पहले अपने कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। कंपनी प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के बीच हुई लंबी बैठक के बाद तय किया गया कि इस बार कर्मचारियों को ₹1,03,000 बोनस (परफॉरमेंस लिंक्ड रिवॉर्ड – PLR) मिलेगा।

 

पिछले साल से ज्यादा बोनस

पिछले वर्ष कर्मचारियों को ₹93,750 का बोनस दिया गया था। इस बार राशि बढ़ाकर ₹1.03 लाख कर दी गई है। इस फैसले का लाभ कोल इंडिया के 2.23 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें छत्तीसगढ़ स्थित साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के करीब 38 हजार कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

कई घंटों की वार्ता के बाद बनी सहमति

बोनस पर सहमति बनाने के लिए कंपनी प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच देर रात तक बैठक चली। यूनियनों की मांग थी कि महंगाई और कार्यभार में बढ़ोतरी को देखते हुए बोनस की राशि बढ़ाई जाए। अंततः प्रबंधन ने यूनियनों की दलील को मानते हुए इस साल बोनस में इजाफा करने का निर्णय लिया।

 

कर्मचारियों में खुशी की लहर

त्योहारी सीजन से ठीक पहले बोनस की घोषणा होने से कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल है। श्रमिक संगठनों का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। वहीं, प्रबंधन का मानना है कि इस कदम से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और उत्पादन क्षमता पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

 

छत्तीसगढ़ में बड़ा असर

कोरबा, बिलासपुर और रायगढ़ जिलों में स्थित एसईसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत हजारों श्रमिक इस बोनस से लाभान्वित होंगे। बोनस की राशि से त्योहारी खरीददारी बढ़ेगी और स्थानीय बाजारों में रौनक देखने को मिलेगी।

कौन-कौन सी कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?

इस बोनस का लाभ कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को मिलेगा। इनमें शामिल हैं:

  • बीसीसीएल (Bharat Coking Coal Ltd.)
  • सीसीएल (Central Coalfields Ltd.)
  • ईसीएल (Eastern Coalfields Ltd.)
  • सीएमपीडीआई (CMPDIL)
  • एमसीएल (Mahanadi Coalfields Ltd.)
  • एनसीएल (Northern Coalfields Ltd.)
  • एसईसीएल (South Eastern Coalfields Ltd.)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix