
Danetevada: आरोपी बेटे का साथ देने वाला पिता भी सलाखों के पीछे, पिता-पुत्र दोनों हिरासत में
दंतेवाड़ा। बचेली थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के गंभीर मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी युवक का साथ देने के आरोप में उसके पिता ने पीड़ित पक्ष को धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को हिरासत में ले लिया। अब दोनों सलाखों के पीछे हैं।

दुष्कर्म प्रयास की घटना
बचेली थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि करीब 6 दिन पहले उन्होंने यह शिकायत दी थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
आरोपी पिता की धमकी
इस बीच आरोपी के पिता ने नशे की हालत में पीड़ित पक्ष के घर जाकर गाली-गलौच की और धमकी दी। परेशान होकर पीड़ित पक्ष रविवार देर रात बड़ी संख्या में बचेली थाने पहुंचा और आरोपी पिता के खिलाफ गाली-गलौच एवं धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
एएसपी बर्मन ने बताया कि थाने में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाना था। आरोपी पिता द्वारा दी गई धमकी की शिकायत पर रविवार रात ही मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



