March 3, 2026
Dantewada में 75 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, पुलिस की लापरवाही से रातभर फंदे पर लटका रहा शव

Dantewada में 75 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, पुलिस की लापरवाही से रातभर फंदे पर लटका रहा शव

Nov 7, 2025

सुबह तक शव नहीं उतारा गया, परिजन पूरी रात शव के पास बैठे रोते रहे

दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के मोखपाल गांव से पुलिस की संवेदनहीनता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। परिजनों के अनुसार, शाम 4 बजे सूचना देने पर भी पुलिस ने कहा कि “सुबह आएंगे” और लौट गई।

पूरी रात शव फंदे पर झूलता रहा

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही के चलते शव पूरी रात फंदे पर लटका रहा। परिजन रातभर शव के पास बैठे रहे और रोते-बिलखते रहे, लेकिन किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। महिला के परिजनों का दर्द यह सोचकर और बढ़ गया कि उनकी मां का शव पूरी रात असहाय स्थिति में लटका रहा।

सुबह पहुंची पुलिस, तब उतारा गया शव

घटना के लगभग 18 घंटे बाद, सुबह करीब 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और तब जाकर शव को फंदे से उतारा गया। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर पहुंचती, तो शव को सुरक्षित अस्पताल भेजा जा सकता था।

ग्रामीणों ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की असंवेदनशीलता से आम जनता का पुलिस पर से भरोसा उठता जा रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix