
Dantewada: CRPF की 231वीं बटालियन के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 231वीं बटालियन में तैनात जवान ने आत्महत्या कर ली। जवान का शव आज सुबह मुख्यालय परिसर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ अधिकारी और गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

आत्महत्या का कारण अज्ञात
मृतक जवान की पहचान जशवीर सिंह (46), निवासी कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से गीदम स्थित 231वीं बटालियन में पदस्थ था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



