February 7, 2026
Raipur के आत्मानंद स्कूल में छात्रों का ‘खतरनाक’ टशन: क्लासरूम में लहराया चाकू, Police ने 3 नाबालिगों को दबोचा

Raipur के आत्मानंद स्कूल में छात्रों का ‘खतरनाक’ टशन: क्लासरूम में लहराया चाकू, Police ने 3 नाबालिगों को दबोचा

Feb 6, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में सुरक्षा और अनुशासन की बड़ी चूक सामने आई है। स्कूल के क्लासरूम के भीतर तीन छात्रों द्वारा धारदार चाकू लहराने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। इस घटना का संज्ञान लेते हुए पंडरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और तीनों नाबालिग छात्रों को अपनी हिरासत में लिया।

दबदबा दिखाने के लिए की जांबाजी

जानकारी के अनुसार, स्कूल के क्लासरूम के भीतर तीन नाबालिग छात्र धारदार चाकू हाथ में लेकर मस्ती कर रहे थे। छात्र चाकू के साथ अपना दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कक्षा में मौजूद अन्य छात्र सहमे हुए नजर आए। ‘शिक्षा के मंदिर’ के भीतर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह अन्य छात्रों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामला पुलिस के पास पहुँचते ही पंडरी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाई और तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया। पुलिस ने छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी बुलाकर कड़ी समझाइश दी है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि छात्र इतना धारदार हथियार स्कूल परिसर के भीतर ले जाने में कामयाब कैसे हुए। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix