
Kondagaon: डाकघर में कार्यरत डाकबाला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बुनागांव में किराए के मकान में मिली लटकती हुई, पुलिस जांच में जुटी
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बुनागांव में डाकघर में कार्यरत एक डाकबाला ने बुधवार को अपने ही किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पिछले 10 महीनों से बुनागांव डाकघर में कार्यरत थी।

10 महीने से बुनागांव में कर रही थी सेवा
जानकारी के अनुसार, मृतका मोहला-मानपुर क्षेत्र की निवासी थी और करीब 10 महीने से बुनागांव में किराए के मकान में रहकर डाकबाला के रूप में सेवाएं दे रही थी। बुधवार को जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई नजर आई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव किया कब्जे में
सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों से संपर्क कर रही है और उनके बयान दर्ज करने की तैयारी में है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


