February 1, 2026
Korba:  कुसमुंडा खदान में सिलेंडर ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और दो घायल

Korba:  कुसमुंडा खदान में सिलेंडर ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और दो घायल

Jan 16, 2026

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान परिसर में काम के दौरान हाइड्रोलिक मशीन का सिलेंडर फटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि खदान के भीतर हाइड्रोलिक मशीन पर छह मजदूर काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल दो मजदूरों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान संजय कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वाड्रफ नगर का निवासी था। संजय चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों का आक्रोश

हादसे के बाद मृतक के परिजनों और मजदूरों में भारी आक्रोश है। नीलकंठ कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की जा रही है। दर्री सीएसपी विमल पाठक ने बताया कि नीलकंठ कंपनी में हुए हादसे में एक कर्मी की मौत हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix