
Cyber Fraud: शेयर मार्केट और कंपनी कर्मचारियों के नाम पर ठगी, डॉक्टरों और वकील से 26 लाख की जपत
रायपुर। राजधानी में साइबर ठगों ने शेयर मार्केट में निवेश और कंपनी कर्मचारियों के नाम पर भरोसा जीतकर डॉक्टरों और वकील से लाखों की ठगी कर ली। इन मामलों में अब तक 26 लाख से अधिक की जपत लग चुकी है। पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुई ठगी
डेंटल कॉलेज में प्रोफेसर डॉक्टर जयंत चंद्राकर के फेसबुक अकाउंट पर शेयर मार्केट में भारी मुनाफा कमाने का विज्ञापन आया। विज्ञापन पर दिए गए नंबर से संपर्क करने पर वे “फायरर्स सिक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड” नामक कंपनी के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ गए। यहां शेयर मार्केट से जुड़े मैसेज और निवेश की गाइडलाइन भेजी जाती थी।
ग्रुप में सक्रिय युवती ने खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए जयंत को ज्यादा लाभ पाने के लिए अधिक राशि निवेश करने कहा। विश्वास में आकर उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में निवेश करते हुए 26 लाख 68 हजार 141 रुपए जमा कर दिए। रकम जमा करने के बाद न तो उन्हें मुनाफा मिला और न ही कोई जवाब। बाद में उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
d
ओला इलेक्ट्रिक कंपनी कर्मचारी बनकर वकील से ठगी
सरस्वती नगर इलाके में रहने वाले एडवोकेट आयुष अग्रवाल से भी साइबर ठगों ने ठगी की। उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आया जिसमें सामने वाले ने खुद को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर सर्विस सेंटर का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनकी ईवी स्कूटर (सीजी 04 पीके 6660) का कार्ब्युरेटर खराब है और उसे बदलने में 13,500 रुपए लगेंगे, जो बीमा से कवर हो जाएगा।
आयुष ने तुरंत भुगतान कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्हें दोबारा कॉल कर बताया गया कि भुगतान फेल हो गया है और ईमेल भेजकर फिर से यूपीआई करने कहा गया। आयुष ने एक बार और 13,200 रुपए भेज दिए। इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत साइबर सेल व सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
महिला डॉक्टर भी बनी शिकार
तेलीबांधा इलाके की डॉक्टर नेहा गुप्ता को भी शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर फंसाया गया। फेसबुक पर आए मैसेज से वे ठगों के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ गईं। शुरुआत में उन्हें मामूली लाभ दिया गया, जिससे विश्वास और बढ़ा। इसके बाद उनसे विभिन्न बैंकों के जरिए 13 लाख 13 हजार रुपए निवेश करवाए गए। लेकिन बाद में कोई लाभ नहीं मिला। आखिरकार उन्होंने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच जारी
तीनों मामलों में तेलीबांधा, सरस्वती नगर और आमानाका थानों में अलग-अलग शिकायतें दर्ज हुई हैं। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी लगातार लोगों को सोशल मीडिया विज्ञापनों और फर्जी कॉल के जरिए झांसा दे रहे हैं। मामले की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया विज्ञापन या अज्ञात कॉल पर भरोसा न करें। निवेश, बीमा या कंपनी से संबंधित किसी भी लेनदेन के लिए आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत कस्टमर केयर नंबर का ही उपयोग करें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



