March 5, 2026
साइबर अपराधियों ने रायपुर में एटीएम को बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच

साइबर अपराधियों ने रायपुर में एटीएम को बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच

Jun 29, 2025

रायपुर, 29 जून 2025

राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक एटीएम को निशाना बनाकर ग्राहकों के पैसे चुराने की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। ये वारदातें टाटीबंध के ए टू जेड चौक पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम बूथ में हुईं। अपराधियों ने दो दिनों तक इस एटीएम को टारगेट किया, जिसके चलते कई ग्राहकों के खातों से पैसे कट गए, लेकिन उन्हें नकदी नहीं मिली। पुलिस ने बैंक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

एटीएम में छेड़छाड़ से ग्राहकों को ठगा

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर नोट निकलने वाली जगह पर कुछ चिपकाया, जिससे नोट बाहर नहीं आ पाए। ग्राहकों को लगा कि तकनीकी खराबी के कारण पैसे नहीं निकले, लेकिन उनके खातों से राशि कट चुकी थी। कई ग्राहकों ने 20 और 21 जून को एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। जब वे बैंक पहुंचे, तो पता चला कि उनके खातों से पैसे पहले ही निकाले जा चुके हैं।

राजस्थान के गैंग पर शक

सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में राजस्थान के एक गिरोह का हाथ होने की आशंका है। यह गैंग दो दिनों तक सक्रिय रहा और अनुमानित रूप से एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि चुराकर फरार हो गया। आमानाका थाने के टीआई सुनील दास ने बताया कि बैंक की शिकायत पर धारा 305 और 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी से मिला सुराग

बैंक ने एटीएम की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति को मशीन के साथ छेड़छाड़ करते देखा गया। अपराधियों ने नोट निकलने वाली जगह पर कुछ ऐसा चिपकाया था, जिससे नोट अंदर ही अटक रहे थे। इससे ग्राहकों को भ्रम हुआ कि तकनीकी खराबी के कारण लेनदेन असफल रहा।

पुलिस की कार्रवाई शुरू

आईडीबीआई बैंक की ब्रांच मैनेजर अमृता मीढ़ा ने छह खाताधारकों के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर एटीएम सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix