
सरगुजा में दरिंदगी: घूमाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट कर नाले में धकेला, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के परिचित युवक ने उसे घुमाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया।
घूमने के बहाने घटना को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार, ग्राम चलता के हर्राटिकरा निवासी इंदल साय किंडो (24) युवती को अपने साथ घूमने के बहाने ले गया। सुनसान इलाके में उसने पहले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, विरोध करने पर मारपीट की और जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को नाले में धकेलकर फरार हो गया।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
पीड़िता ने ग्रामीणों और फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। सीतापुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज कराते हुए उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ BNS की मारपीट, अनाचार और अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



