March 5, 2026
Korba : सीआरपीएफ जवान ने शराब के नशे में मचाया उत्पात

Korba : सीआरपीएफ जवान ने शराब के नशे में मचाया उत्पात

Oct 31, 2025

कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की शक्ति चौक कॉलोनी में सीआरपीएफ के एक जवान हेमंत सिंह ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। पड़ोसियों से बोरिंग चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद जवान ने मारपीट की। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी जवान हेमंत सिंह सीआरपीएफ कोबरा कमांडो में पदस्थ है। उसका विवाद पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार के परिवार के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में जवान ने अशोक कुमार के घर पर पत्थरबाजी की और परिवार के बाहर आने पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।

अशोक कुमार के परिवार वालों के अनुसार, जब जवान हेमंत से उसके व्यवहार का कारण पूछा गया, तो उसने कहा कि “आप लोगों को यहां किसने बसाया और किसके कहने पर यहां रहते हैं।” इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। इससे पहले भी घर के बाहर लगे हैंडपंप को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था।


जवान के खिलाफ केस दर्ज

घटना की सूचना 112 और बांकी मोंगरा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़ाई शांत कराई और शिकायत दर्ज करने को कहा। बांकी मोंगरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर हेमंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix