
नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED के चपेट में आया CRPF जवान, अस्पताल में इलाज जारी…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की सर्चिंग पार्टी को निशाना बनाते हुए प्रेशर IED ब्लास्ट कर दिया। यह घटना मुलेर इलाके में हुई, जहाँ CRPF और जिला पुलिस बल संयुक्त रूप से नक्सल-विरोधी अभियान के तहत तलाशी पर निकले थे ।

CRPF का जवान गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों द्वारा मार्ग में पहले से लगाए गए प्रेशर IED में अचानक विस्फोट हुआ, जिसमें CRPF का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत टीम ने सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। बाद में उसे हवाई मार्ग से बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नक्सलियों की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबल इलाके में सतर्कता और बढ़ाने की तैयारी में हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



