
क्रिप्टो निवेश का Dubai सपना छलावा! Korba में 10 करोड़ रुपए डूबे
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निवेशकों को बिना बताए यो एक्सचेंज की वेबसाइट बंद हो गई और इससे जुड़े प्रमोटरों ने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया। निवेशकों में अफरा-तफरी मची हुई है।

घटनाक्रम
निवेशकों का नुकसान:
कोरबा के लगभग 10 करोड़ रुपए निवेशकों की जेब से गायब हो गए।
किसने प्रमोट किया:
रांची झारखंड निवासी दिलेश्वर मुंडा ने कोरबा के एजाजुल हक, जगन्नाथ प्रसाद बरेठ और प्रदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों को यो एक्सचेंज में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।
झांसे की कहानी:
20 जून, 2025 को कोरबा में एक होटल में बैठक हुई। प्रमोटरों ने दावा किया कि यो एक्सचेंज पूर्ण रूप से वैध है और इसे क्रिप्टो ऑडिट कंपनी ने प्रमाणित किया है।
निवेशक किसी समय अपने पैसे निकाल सकते थे
30% मासिक लाभांश का वादा
2.7 लाख रुपए निवेश पर अक्टूबर में दुबई भ्रमण का प्रलोभन

क्रिप्टो करेंसी मकड़जाल:
अल्प अवधि में 13 लाख निवेशक जुड़ गए और वेबसाइट पर वैल्यू 120 करोड़ रुपए दिखाई गई। प्रमोटर अलग-अलग शहरों में घूमते रहे और निवेश जुटाते रहे।
साइट बंद और मोबाइल बंद:
6 सितंबर को वेबसाइट बंद हो गई और प्रमोटरों ने अपना संपर्क बंद कर दिया। निवेशकों का मूलधन और लाभांश अब तक नहीं मिला।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



