March 6, 2026
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण गिरोह पर शिकंजा, जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण गिरोह पर शिकंजा, जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Dec 29, 2025

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में धर्मांतरण कराने वाले दलालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अकलतरा थाना क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया।

धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

पुलिस के अनुसार, 28 दिसंबर को अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद वार्ड क्रमांक 20 में दो व्यक्ति स्थानीय लोगों को हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसा रहे थे। इस दौरान वे हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अकलतरा में आरोपियों के खिलाफ धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ संजू दांडेकर (उम्र 37 वर्ष), निवासी लीमाही, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार

2️⃣ मोती सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी किरारी, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix