
कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA कस्टडी में भेजा
गैंगस्टर सिंडिकेट का अहम सदस्य, रिमांड जरूरी
नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को अदालत ने 11 दिन की NIA कस्टडी में भेज दिया है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लाए जाने के तुरंत बाद NIA ने उसे गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे कड़े सुरक्षा घेरे में अदालत में पेश किया गया, जहां एजेंसी ने उसके रिमांड की मांग की।
NIA ने बताई रिमांड की आवश्यकता
अदालत में NIA ने तर्क दिया कि अनमोल बिश्नोई एक संगठित ‘गैंगस्टर-टेरर सिंडिकेट’ का सक्रिय सदस्य है, जो देश और विदेश में बैठकर अपराध और आतंकी गतिविधियों को संचालित करता है। एजेंसी ने कहा कि उसके पास नेटवर्क, फंडिंग और टारगेट किलिंग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जिन्हें सामने लाने के लिए कस्टोडियल पूछताछ बेहद जरूरी है।

अदालत ने माना तर्क, 11 दिन की कस्टडी मंजूर
अदालत ने NIA के तर्कों पर सहमति जताते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रिमांड जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की NIA कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
नेटवर्क की पड़ताल करेगी एजेंसी
NIA अब अनमोल से पूछताछ कर देश-विदेश में सक्रिय गैंग, उनके फंडिंग मॉडल, हथियार सप्लाई और टारगेट किलिंग की साजिशों के बारे में जानकारी जुटाएगी। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



