
3.4 करोड़ की कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 8 तस्कर को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मेरठ रोड स्थित मछली गोदाम में छापा मारकर 3.4 करोड़ रुपये मूल्य की एसकफ और फेंसेडिल सिरप बरामद की है।
20 लाख रुपये जब्त
इस दौरान चार ट्रक, एक कार, 20 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, फर्जी सिम और दस्तावेज भी जब्त किए गए। कार्रवाई में गैंग से जुड़े आठ लोगों, जिनमें ट्रांसपोर्टर भी शामिल है, को गिरफ्तार किया गया है।

देश के कई हिस्सों में चल रहा था अवैध तस्करी
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कफ सिरप की अवैध तस्करी देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ बांग्लादेश और अरब देशों तक कर रहा था। सोनभद्र पुलिस से मिली जानकारी के बाद यह संयुक्त कार्रवाई की गई। बरामद माल की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



