February 2, 2026
अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगमकर्मी, हंगामा और नोकझोंक के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

अतिक्रमण हटाने पहुंचे निगमकर्मी, हंगामा और नोकझोंक के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

Jan 15, 2026

राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 45 स्थित वीआईपी कॉलोनी की सृष्टि कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने पहुंचा नगर निगम का तोड़ू दस्ता उस वक्त विवादों में घिर गया, जब कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर विरोध शुरू कर दिया। निगम अमले के साथ बदसलूकी और तीखी नोकझोंक हुई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया।

कार्रवाई क्यों शुरू हुई?

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सृष्टि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस संबंध में निगम को कई बार शिकायतें मिली थीं। अतिक्रमणकारियों को दो से अधिक बार नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया।

JCB पहुंचते ही बढ़ा विवाद

शिकायतों के बाद नगर निगम का तोड़ू दस्ता JCB मशीन के साथ मौके पर पहुंचा। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए निगम कर्मचारियों से बहस और बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान कॉलोनी के रहवासियों और अतिक्रमणकारियों के बीच भी जमकर कहासुनी हुई।

पुलिस ने संभाली स्थिति

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हालात को शांत कराया गया। पुलिस और निगम अधिकारियों की समझाइश के बाद फिलहाल कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी गई है।

तीन दिन की मोहलत, वरना फिर चलेगा बुलडोजर

अतिक्रमणकारियों ने नगर निगम से तीन दिन का समय मांगा है। पुलिस की मौजूदगी में निगम अधिकारियों ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दे दी है। हालांकि, कॉलोनी के नाराज रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे चक्का जाम करेंगे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix