
सहकारी समिति की कार्रवाई, लगातार अनुपस्थिति पर समिति प्रभारी सेवा से बर्खास्त
रायपुर। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या. गनियारी ने गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में समिति प्रभारी कौशल वर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया है। समिति ने बताया कि वर्मा को पूर्व में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने पर कार्यालय में तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही शो कॉज नोटिस भी जारी किया गया था।
लगातार थे अनुपस्थित
इसके बावजूद न तो उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराई और न ही कोई लिखित जवाब प्रस्तुत किया। उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण धान उपार्जन की तैयारी, रबी ऋण वितरण, खाद–बीज वितरण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े आवश्यक कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हुए, जिसे समिति ने व्यापक लोकहित के विपरीत आचरण माना। बोर्ड की बैठक के निर्णय के अनुसार सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए कौशल वर्मा को समिति प्रभारी पद से तत्काल हटाने का आदेश जारी किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



