
Surajpur: धर्मांतरण की साजिश का पर्दाफाश, बाइबल दस्तावेज के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धर्मांतरण का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया गांव में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बीमारी और गरीबी से मुक्ति दिलाने का झांसा
आरोप है कि ये लोग ग्रामीणों को बीमारी और गरीबी से मुक्ति दिलाने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

बाइबल और एक नोटबुक बरामद
पुलिस ने उनके पास से बाइबल और एक नोटबुक (कॉपी) बरामद की है, जिसमें कथित रूप से धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियों का विवरण दर्ज था।
आरोपियों से पूछताछ जारी
फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह किसी संगठित धर्मांतरण गिरोह से जुड़ा हुआ है या नहीं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



