
धर्मांतरण को लेकर धमतरी में हंगामा, ग्रामीणों ने धर्मांतरित महिला का शव दफनाने से रोका
धमतरी। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांकेर के बाद अब धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। बोराई निवासी साहू समाज की एक बुजुर्ग महिला, जिसने कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाया था, की अचानक मौत हो गई। महिला के शव को गांव में दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रोक लगा दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक मृतका के परिजन नगरी शराब दुकान के पीछे वार्ड नंबर-1 में शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे। गड्ढा खोदने के दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और बोराई क्षेत्र में शव दफनाने का विरोध किया।

गांव में बढ़ा तनाव, पुलिस-प्रशासन मौके पर
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और हालात को संभालने में जुट गया। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। मृतका के परिजनों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने की बात कही है।पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



