
बालोद के गुरूर में गुमटी हटाने पर विवाद, दुकानदारों ने जनदर्शन में कलेक्टर से की नई दुकानों में प्राथमिकता देने की मांग
बालोद। गुरूर नगर में तहसील कार्यालय के सामने वर्षों से गुमटी लगाकर अपना व्यवसाय करने वाले दुकानदारों के सामने अब रोजगार का संकट मंडराने लगा है। नगर पंचायत ने क्षेत्र में स्थित गुमटियों को हटाकर नया कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है, जिसके बाद छोटे व्यवसायियों में नाराजगी बढ़ गई है।

शुक्रवार को गुमटी संचालक कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और नीलामी प्रक्रिया में आर्थिक रूप से असहाय होने का हवाला देते हुए उन्हें प्राथमिकता देने की मांग की। दुकानदारों ने कहा कि वे वर्षों से यहीं दुकानें चलाते आ रहे हैं और अचानक हटाने से उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा।
धरने पर बैठने की दी चेतावनी
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नई दुकानों में उन्हें प्राथमिकता नहीं दी गई, तो वे अपने परिवारों के साथ धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। कलेक्टर ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



