March 6, 2026
चंगाई सभा को लेकर फिर विवाद: कटघोरा में ईसाई समुदाय, ग्रामीण और हिंदू संगठन आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा

चंगाई सभा को लेकर फिर विवाद: कटघोरा में ईसाई समुदाय, ग्रामीण और हिंदू संगठन आमने-सामने, मामला थाने पहुंचा

Dec 14, 2025

कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में चंगाई सभा को लेकर एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। रविवार को सुतर्रा गांव में आयोजित चंगाई सभा को लेकर ईसाई समुदाय, स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों के बीच टकराव हो गया। मामले ने तूल पकड़ते हुए कटघोरा थाना तक पहुंच गया, जहां कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

विवादित पास्टर पर फिर लगे आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप है कि चंगाई सभा का आयोजन कर रहे पास्टर बजरंग जायसवाल पूर्व में भी कटघोरा में इसी तरह की सभा कर चुके हैं, जिस पर विवाद के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। आरोप है कि अब वे कटघोरा छोड़कर सुतर्रा में फिर से चंगाई सभा आयोजित कर रहे थे, जिसकी शिकायत ग्रामीणों और संगठनों द्वारा की गई।

धर्म परिवर्तन के प्रयास का आरोप

हिंदू संगठनों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान बाहर से भी लोग बुलाए गए थे और महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। उनका कहना है कि गंभीर बीमारियों के इलाज और चमत्कार के नाम पर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा है, जिसे वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

थाने में जुटी भीड़, बढ़ा तनाव

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष कटघोरा थाना पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। मौके पर हिंदू महासभा, भारतीय जनता पार्टी, गौ सेवा संगठन और बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कटघोरा पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix