
शादी से पहले सेक्स पर धर्मगुरु का विवादित बयान: मचा बवाल, वीडियो वायरल होने पर बढ़ा विरोध
बिलासपुर। एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धर्मगुरु परम आलय द्वारा दिया गया बयान अब बड़े विवाद में बदल गया है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “शादी से पहले सेक्स पर किसी को एतराज़ नहीं होना चाहिए। जैसे गाड़ी बिना सीखे नहीं चलाई जा सकती, वैसे ही बिना सेक्स किए शादी करना भी ठीक नहीं है।”
बयान के बाद बढ़ा विरोध
उनके इस बयान ने धार्मिक और सामाजिक संगठनों में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं। जहां कुछ लोग इसे आधुनिक सोच बताते हुए समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में धार्मिक व सामाजिक समूहों ने इसे अशोभनीय, भ्रामक और भारतीय संस्कृति के विपरीत बताया है। परम आलय का कहना था कि युवा पीढ़ी आज रिश्तों को समझना चाहती है और पारस्परिक सहमति से लिए गए निर्णयों पर समाज को संकीर्ण मानसिकता नहीं दिखानी चाहिए।

वीडियो वायरल होने के बाद बहस तेज
लेकिन विरोध करने वालों ने इसे युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाला, सामाजिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाला, धर्मगुरु की गरिमा के विपरीत बताया है। कई संगठनों ने परम आलय से सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगने की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बहस तेज हो गई है। कुछ इसे “प्रगतिशील विचार” कह रहे हैं, जबकि अन्य इसे “सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वाला बयान” बता रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



