
दीगर राज्य की शराब Durg में खपाने की साजिश नाकाम, 2 तस्कर गिरफ्तार
दुर्ग। दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत थाना पदमनाभपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दीगर राज्यों से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब लाकर दुर्ग-भिलाई शहर में संगठित रूप से बिक्री करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बिना होलोग्राम लगी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब, वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम धनोरा निवासी संतोष गिरी अपने साथी राज नायक के साथ एक्टिवा वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर बोरसीभाठा रेलवे फाटक की ओर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पदमनाभपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
तलाशी के दौरान आरोपी राज नायक के कब्जे से एक्टिवा वाहन में रखी प्लास्टिक बोरी से 10 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (7.5 बल्क लीटर), एक एक्टिवा वाहन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं संतोष गिरी के पास से 48 पौवा रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की (8.64 बल्क लीटर) और सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया।
78,200 रुपए का मशरूका जब्त
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 78,200 रुपए की शराब, वाहन और मोबाइल फोन जप्त किया है। बरामद शराब पर किसी भी प्रकार का वैध होलोग्राम नहीं लगा हुआ था, जिससे यह साफ है कि शराब दीगर राज्य से अवैध रूप से लाई गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर संगठित रूप से दीगर राज्यों से शराब लाकर दुर्ग-भिलाई शहर में खपाते थे। इस पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 111(1) बीएनएस भी जोड़ी है।
जेल भेजे गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 12/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 111(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है। मामले में फरार अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
- राज नायक (19 वर्ष) – निवासी उड़िया बस्ती, सेक्टर-5, भिलाई
- संतोष गिरी (47 वर्ष) – निवासी ग्राम धनोरा, थाना पदमनाभपुर, दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



