
टाइगर रिज़र्व में अवैध कब्ज़े की साज़िश नाकाम: कोर ज़ोन से 53 आरोपी गिरफ्तार, 53 कुल्हाड़ियां जब्त
गरियाबंद। उदंती–सीतानदी टाइगर रिज़र्व के कोर ज़ोन में वन भूमि पर अवैध कब्ज़े और खेती की तैयारी कर रहे 53 लोगों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कोंडागांव जिले से आकर महानदी कैचमेंट एरिया में बिना अनुमति प्रवेश कर पेड़-झाड़ियां काट रहे थे, जिससे जंगल और वन्यजीवों को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था।
53 कुल्हाड़ियां जब्त
सूचना मिलते ही वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 53 कुल्हाड़ियां जब्त कीं और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 31, 50, 51, 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1)(क)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सभी आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर
न्यायालय ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोर ज़ोन में अतिक्रमण और जंगल कटाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



