
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के करीबी देवेंद्र डडसेना गिरफ्तार, कोयला घोटाले में बड़ी कार्रवाई
रायपुर, 18 जुलाई 2025:
छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। कोयला घोटाले के फरार आरोपी और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के करीबी देवेंद्र डडसेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ने भी सियासी हलचल मचा दी है।
कोयला घोटाले में देवेंद्र डडसेना की गिरफ्तारी
EOW और ACB की संयुक्त कार्रवाई में कोयला घोटाले के फरार आरोपी देवेंद्र डडसेना को धर दबोचा गया। डडसेना को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के करीबी बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, डडसेना ने कोयला कारोबार के जरिए लगभग 100 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की, जिसे कथित तौर पर राजनीतिक गतिविधियों में खर्च किया गया। गिरफ्तारी के बाद डडसेना को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में इन गिरफ्तारियों ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। जहां कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं BJP का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। इस मामले में आगे की जांच और कोर्ट की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



