March 4, 2026
Bilaspur : कांग्रेस नेता समेत 6 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

Bilaspur : कांग्रेस नेता समेत 6 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

Feb 5, 2026

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना परिसर में गाली-गलौज और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित 6 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई थाना परिसर में हुए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई।

पहले क्यों हुआ विवाद?

जानकारी के अनुसार, कोटा के चंडी माता चौक के पास रहने वाले कांग्रेस नेता व क्रशर संचालक संतोष मिश्रा और ठेकेदार राम सोनी के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष मिश्रा ने राम सोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर नाराज राम सोनी ने संतोष मिश्रा को जमीन पर पटक दिया और मारपीट करने लगा। मौके पर पहुंचे राम के परिजनों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, जिसके बाद संतोष मिश्रा वहां से चला गया।

 

तलवार लेकर लौटकर किया हमला

कुछ देर बाद संतोष मिश्रा तलवार लेकर वापस लौटा और राम सोनी पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया और मामला सीधे थाने तक पहुंच गया।

 

थाने पहुंची दोनों पक्षों की भीड़, FIR के लिए बनाया दबाव

घटना के बाद कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा और ठेकेदार राम सोनी, दोनों के समर्थक बड़ी संख्या में कोटा थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान थाना परिसर में आपसी विवाद, गाली-गलौज और हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस अफसरों ने तत्काल कार्रवाई करने की बजाय दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश की।

थाने के भीतर हंगामे का वीडियो हुआ वायरल

थाना परिसर में हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में घायल राम सोनी, भाजपा नेता विकास सिंह और उनके साथियों के साथ संतोष मिश्रा गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में राम सोनी, विकास सिंह और उनके साथी संतोष मिश्रा व उसके साथ आए लोगों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्ष थाना परिसर के भीतर एक-दूसरे को धमकाते हुए साफ नजर आते हैं। एक सिपाही उन्हें रोकने की बजाय कैमरा लगे होने की बात कहते हुए बाहर जाने को कहता दिखाई देता है।

 

एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

थाने में हंगामे और गाली-गलौज का वीडियो एसएसपी रजनेश सिंह तक पहुंचा। वीडियो देखने के बाद एसएसपी ने कोटा थाना प्रभारी नरेश चौहान को कड़ी फटकार लगाई। एसएसपी ने थाना परिसर का माहौल खराब करने, हंगामा करने और पुलिस के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

6 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो में नजर आ रहे 6 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix