March 6, 2026
कांग्रेस नेता फायरिंग अपडेट: CCTV में कैद हुए नकाबपोश हमलावर, कई संदिग्ध हिरासत में

कांग्रेस नेता फायरिंग अपडेट: CCTV में कैद हुए नकाबपोश हमलावर, कई संदिग्ध हिरासत में

Oct 29, 2025

बिलासपुर। मस्तूरी इलाके में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर के ऑफिस के बाहर मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। इस मामले में अब CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार नकाबपोश हमलावरों को गोलीबारी करते हुए साफ देखा जा सकता है।

फुटेज के मुताबिक, हमलावर जोंधरा चौक की दिशा से आए और कुछ ही सेकंड में कई राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए।

भाजपा नेता के ससुर समेत दो घायल

पुलिस के अनुसार, गोलीकांड में भाजपा नेता के ससुर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कई संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने मामले की कई एंगल से जांच शुरू कर दी है — जिनमें राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, पुरानी रंजिश, जमीन विवाद और व्यक्तिगत दुश्मनी जैसे पहलू शामिल हैं।

👉 कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस ने दावा किया है कि मुख्य हमलावरों की गिरफ्तारी जल्द संभव है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

घटना के बाद से मस्तूरी और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर आक्रोश है, वहीं प्रशासन ने स्थिति पर सतर्क निगरानी रखी हुई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix