
Congress को स्थानीय निकाय चुनावों में सफलता का भरोसा
हैदराबाद, 15 अगस्त 2025।
अपनी ‘अनूठी पटकथा’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया और उत्साह, प्रियदर्शिनी (कांग्रेस प्रत्याशी) आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में इस बार पिछले वर्षों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी के चुनावी अभियान और नीतियों को जनता में मजबूत समर्थन मिल रहा है।

पार्टी प्रवक्ता विवेक अनुपम ने बताया कि, “अभी तक की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक है। भाजपा और अन्य दलों के आंतरिक मतभेदों का कांग्रेस को फायदा मिल सकता है। पार्टी ने जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं को उठाया है, जिससे नरेंद्र नगर, दक्षिण हैदराबाद समेत कई वार्डों में मतदाताओं का झुकाव पार्टी की ओर दिख रहा है।”
प्रियदर्शिनी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रियाओं को देखते हुए पार्टी को जीत की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में युवा, महिलाएं और मेहनतकश तबका कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। हमारी प्राथमिकता है कि हर वार्ड में विकास, रोजगार और मूलभूत सुविधाएं पहुंचें।”

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस का राज्य के शहरी व ग्रामीण इलाकों में आधार लगातार मजबूत हो रहा है। पिछले चुनावों के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति बेहतर मानी जा रही है और यदि यह लहर कायम रही तो पार्टी कई वार्डों में जीत दर्ज कर सकती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



