
मेकाहारा में घायल किसान से मिला कांग्रेस डेलिगेशन, परिवार को सहायता का दिया आश्वासन
महासमुंद। ग्राम सेनभाठा में टोकन न मिलने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने वाले किसान मनबोध गाड़ा (65) से मिलने शनिवार को कांग्रेस का उच्च स्तरीय डेलिगेशन रायपुर मेकाहारा अस्पताल पहुंचा।

कई कांग्रेस नेताओं ने पूछा हाल चाल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने डॉक्टरों से किसान की हालत की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। डॉक्टरों ने बताया कि किसान की श्वास नली कटने से स्थिति गंभीर बनी हुई है और ऑपरेशन जारी है।
भूपेश बघेल का बयान
भूपेश बघेल ने कहा कि मनबोध गाड़ा जैसे छोटे किसान को तीन दिन प्रयास करने के बाद भी न ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन धान बेचने का टोकन मिल पाया। बेटी की शादी तय होने और आर्थिक दबाव ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में धान खरीदी अव्यवस्था की गंभीर तस्वीर पेश करती है।

कांग्रेस ने दिया आश्वासन
कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि पार्टी किसान के परिवार को हर संभव सहायता देगी और धान खरीदी की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन भी किया जाएगा। मनबोध गाड़ा 1 एकड़ 40 डिसमिल भूमि के किसान हैं और पिछले तीन दिनों से च्वाइस सेंटर के चक्कर लगा रहे थे। सुबह घर से गाय चराने के निकलने के दौरान उन्होंने यह कदम उठाया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



