
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार
अवैध शराब कारोबार में भाई संग दबोचा गया, महिला कमांडो की सक्रियता से खुलासा
भाटापारा। भाटापारा में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजकुमार धृतलहरे और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। महिला कमांडो टीम से मिली जानकारी के आधार पर निपनिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

सूचना पर हुई छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार, महिला कमांडो टीम ने इलाके में अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद निपनिया चौकी पुलिस ने दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ा।
अवैध शराब से बढ़ रहा अपराध
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भाटापारा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। इससे चोरी, झगड़े, मारपीट और अन्य अपराधों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। पुलिस लगातार ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है, ताकि इलाके में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



