
राम नगरी Ayodhya में नॉनवेज पर पूरी तरह बैन, होटल-ढाबा, होम-स्टे और ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अयोध्या में अब नॉनवेज भोजन की बिक्री और आपूर्ति पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह रोक होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, होम-स्टे के साथ-साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं पर भी लागू होगी। आदेश 8 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है।
सहायक खाद्य आयुक्त ने इस संबंध में तत्काल प्रभाव से आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।

शिकायत मिलते ही होगा एक्शन
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नॉनवेज बिक्री को लेकर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर तुरंत जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह प्रतिबंध केवल दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मांसाहारी भोजन की डिलीवरी पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।
15 किलोमीटर के दायरे में सख्ती
बताया गया है कि पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में ऑनलाइन खाद्य सेवाओं के जरिए बार-बार मांसाहारी भोजन की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में नॉनवेज भोजन की आपूर्ति पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



