
बिलासपुर रेल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा: मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹5 लाख, सामान्य घायलों को ₹1 लाख …
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि बिलासपुर कलेक्टर ने की है। वहीं, 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेस्क्यू अभियान जारी
रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे मंत्रालय ने राहत कार्य की सीधी मॉनिटरिंग शुरू कर दी है और हादसे की जांच के लिए सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) स्तर की कमेटी गठित की गई है।
रेलवे ने मृतक और घायलों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है —
मृतक के परिवार को ₹10 लाख
गंभीर घायलों को ₹5 लाख
सामान्य घायलों को ₹1 लाख
वहीं रेलवे प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
आपातकालीन संपर्क नंबर
बिलासपुर: 7777857335, 7869953330
चांपा: 8085956528
रायगढ़: 9752485600
पेंड्रा रोड: 8294730162
कोरबा: 7869953330
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



