
नेशनल हाईवे पर ऑल्टो और डीजल टैंकर में भिड़ंत, इलाजएक की मौत और 3 घायल
कटघोरा, कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार इलाके में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार में पांच लोग सवार थे, जो सूरजपुर से कटघोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करते समय उनकी कार सामने से आ रहे डीजल टैंकर से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान एक घायलों तौकीर खान की मौत हो गई। बाकी तीन घायल मरीजों का इलाज बिलासपुर अपोलो अस्पताल में चल रहा है।
यातायात बाधित, पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे 130 पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल किया गया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



