
कॉलेज के श्वानों की निगरानी करने प्रोफेसरों की टीम तैयार
राजनांदगांव। जिले में आवारा श्वानों की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब कॉलेज परिसरों में उनकी निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी गई है। स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी इस व्यवस्था को लागू किया गया है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कॉलेजों में नोडल अधिकारी नियुक्त
जिले के सभी सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक कॉलेज में एक टीम गठित की गई है, जिसमें अन्य स्टाफ सदस्यों को भी शामिल किया गया है। नोडल अधिकारी पूरे परिसर में श्वानों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
24 सरकारी कॉलेजों में समस्या
राजनांदगांव जिले में लगभग 24 सरकारी कॉलेज हैं, जहां आए दिन आवारा कुत्तों के मंडराने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई बार छात्रों और स्टाफ को असुविधा का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।
निगम को दी जाएगी सूचना
यदि किसी कॉलेज परिसर में आवारा श्वानों का प्रवेश होता है, तो इसकी तत्काल सूचना नगर निगम को दी जाएगी। निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर श्वानों को परिसर से बाहर किया जाएगा।
बाउंड्रीवाल दुरुस्त करने का काम जारी
कॉलेज परिसरों में श्वानों के प्रवेश को रोकने के लिए बाउंड्रीवाल को दुरुस्त किया जा रहा है। जहां-जहां दीवारें क्षतिग्रस्त हैं, वहां मरम्मत कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



