
Bilaspur स्वास्थ्य विभाग में CMHO का छापा, ड्यूटी से गायब 10 कर्मचारी को जारी किया नोटिस
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया, जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल ने जिला मलेरिया कार्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि 14 में से केवल 4 कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद थे, जबकि बाकी कर्मचारी जबकि अटेंडेंस रजिस्टर में हस्ताक्षर कर बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित थे।
सीएमएचओ की कार्रवाई
अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और आधार आधारित उपस्थिति दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं का रिव्यू
सीएमएचओ ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को दूर अस्पताल भेजने की स्थिति न बने। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे प्रसूति सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



