March 2, 2026
CMHO कार्यालय में महिला Guard के Injection लगाने के मामले में कलेक्टर ने थमाया Notice

CMHO कार्यालय में महिला Guard के Injection लगाने के मामले में कलेक्टर ने थमाया Notice

Aug 21, 2025

गरियाबंद: जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा की गंभीर गिरावट एक बार फिर उजागर हुई है। एनआरएचएम कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जिला चिकित्सालय में आम मरीजों की परेशानी बढ़ गई।

 

इसी बीच एक महिला गार्ड की मरीज को इंजेक्शन लगाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में वायरल हो गई, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि हड़ताल के बावजूद जिला अस्पताल में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पर्याप्त चिकित्सीय स्टाफ की व्यवस्था नहीं की गई। कलेक्टर ने तीन दिन के भीतर इस लापरवाही पर सफाई मांगी है।

अस्पताल परिसर में महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगाती दिखी, जिसे देखकर मरीजों व स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। कलेक्टर के नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी लापरवाही से शासन-प्रशासन की छवि खराब होती है, अतः जवाबदेही तय की जाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix