March 5, 2026
तमनार हिंसा पर सख्त सीएम साय: पुलिस-ग्रामीण झड़प की होगी जांच, दोषियों पर तय होगी कड़ी कार्रवाई

तमनार हिंसा पर सख्त सीएम साय: पुलिस-ग्रामीण झड़प की होगी जांच, दोषियों पर तय होगी कड़ी कार्रवाई

Dec 28, 2025

रायपुर। रायगढ़ जिले के तमनार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम साय ने स्पष्ट कहा है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोयला खदान विरोध ने लिया हिंसक रूप

दरअसल, तमनार क्षेत्र में जिंदल कंपनी के गारे पेलमा कोल ब्लॉक के विरोध में 14 गांवों के ग्रामीण शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि जनसुनवाई फर्जी तरीके से कराई गई है। आंदोलन के चलते कंपनी में भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया था। शनिवार को पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और धरना समाप्त कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा।

सड़क हादसे के बाद बिगड़ा माहौल

इसी बीच खुरूषलेंगा गांव के पास एक भारी वाहन की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण घायल हो गया। इस घटना के बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी टीआई कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

महिला टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल

हिंसक झड़प के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। उग्र भीड़ ने एक बस समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीएम का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix