March 2, 2026
CJI पर हमले का मामला: आरोपी वकील की सदस्यता खत्म, बेंगलुरु में FIR दर्ज

CJI पर हमले का मामला: आरोपी वकील की सदस्यता खत्म, बेंगलुरु में FIR दर्ज

Oct 9, 2025

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश माथुर (71) की अस्थायी सदस्यता समाप्त कर दी है और उनका प्रवेश कार्ड भी रद्द कर दिया है। अब उनको किसी सूरत में सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा। भारतीय बार काउंसिल ने आरोपी वकील को पहले ही निलंबित कर दिया था।

बार एसोसिएशन का बयान

बार एसोसिएशन ने जारी नोटिस कहा, “ऐसा निंदनीय, अव्यवस्थित और असंयमित व्यवहार न्यायालय के एक अधिकारी के लिए पूरी तरह से अनुचित है और यह पेशेवर नैतिकता, शिष्टाचार और सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा का गंभीर उल्लंघन है। राकेश किशोर द्वारा किया गया हमला न्यायिक स्वतंत्रता और अदालती कार्यवाही की पवित्रता पर सीधा हमला है। कार्यकारी समिति ने यह विचार किया कि राकेश किशोर को अस्थायी सदस्य बनाए रखना एसोसिएशन के सदस्यों से अपेक्षित गरिमा-अनुशासन के साथ पूरी तरह असंगत होगा।”

CJI पर हमले का मामला: आरोपी वकील की सदस्यता खत्म, बेंगलुरु में FIR दर्ज
बेंगलुरु में वकील के खिलाफ FIR दर्ज

CJI गवई ने आरोपी वकील पर कोई कार्यवाही से मना किया है। इसके बावजूद बेंगलुरु के विधान सौधा थाने में उनके खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई है। FIR अखिल भारतीय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भक्तवचला (73) की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने घटना को गंभीर और न्यायपालिका की गरिमा पर आघात बताया है।

दूसरी तरफ, एक वकील ने भी किशोर के खिलाफ आपराधिक अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से सहमति मांगी है।


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix