March 4, 2026
चौथी शादी की तैयारी में नगर सैनिक, तीसरी पत्नी ने लगाए मारपीट और धोखे के गंभीर आरोप

चौथी शादी की तैयारी में नगर सैनिक, तीसरी पत्नी ने लगाए मारपीट और धोखे के गंभीर आरोप

Nov 27, 2025

राजिम/गरियाबंद। गरियाबंद जिला कार्यालय में पदस्थ नगर सैनिक गोपीराम मिरी पर लगातार धोखे से शादी करने और पत्नियों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला उस समय उजागर हुआ जब उसकी तीसरी पत्नी सुशीला रात्रे ने चौथी शादी की तैयारी की भनक लगते ही पुलिस और जिला अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।

कुंवारा बताकर किया था विवाह

रायपुर निवासी सुशीला रात्रे ने बताया कि गोपीराम ने खुद को कुंवारा बताकर उससे 13 अप्रैल 2023 को सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह किया था। इसके बाद वह लगभग ढाई साल तक गरियाबंद के किराए के मकान में उसे रखकर जीवन-यापन करता रहा।

ससुराल में हमला

सुशीला ने आरोप लगाया कि 22 सितंबर 2025 को ग्राम बकली में पति और ससुराल पक्ष के लोगों—दयालू राम, जानकी बाई, कमली बाई—ने उसके हाथ-पैर बांधकर जमीन पर पटक दिया। उसके मुंह को कपड़े से दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने राजिम थाने में एफआईआर कराई, लेकिन उसे अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली।

चौथी शादी की तैयारी

आरोप यह भी है कि गोपीराम चौथी शादी के लिए अभनपुर के सामाजिक सम्मेलन में अपना बायोडाटा लेकर गया था। इस पर सुशीला ने पुलिस अधीक्षक, नगर सेना मुख्यालय और जिला अधिकारियों को शिकायत सौंपकर चौथी शादी रोके जाने की मांग की है।

पहली और दूसरी पत्नी के आरोप भी सामने आए

जांच में पता चला कि गोपीराम ने—

पहली शादी पतेवा निवासी पायल सोनवानी से की थी। उनकी एक 8 वर्षीय बेटी भी है। विवाद के बाद तलाक हुआ और कोर्ट के आदेश से वह हर महीने 5000 रुपये भरण-पोषण देता है।

दूसरी शादी 20 जनवरी 2021 को पचेरा निवासी बिना बाई धृतलहरे से की थी। महिला का आरोप है कि एक महीने बाद ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

अब तीनों पत्नियाँ मांग रही न्याय

तीसरी पत्नी के सामने आने के बाद अब पहली और दूसरी पत्नियाँ भी सामने आई हैं। तीनों महिलाएँ प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही हैं। शिकायतों को देखते हुए पुलिस गोपीराम के खिलाफ दर्ज प्रकरण में आगे कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix