
नंदनी नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
नंदनी नगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया।

घटना ऐसे हुई थी अंजाम
रात लगभग 8 बजे से सुबह 5 बजे के बीच अहिवारा रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खड़ी प्रार्थी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG07CQ9813) चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी पकड़े गए
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके बाद तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी—
1.विशाल निषाद (22 वर्ष)
निवासी – सुभाष चौक, केंप-01, भिलाई (थाना वैशाली नगर)
2.सदानंद चेलक (24 वर्ष)
निवासी – रामनगर, आजाद चौक वार्ड 18, भिलाई (थाना वैशाली नगर)👍
3.निखिल साहू (19 वर्ष)
निवासी – विनोबा नगर वार्ड 03, भिलाई (चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला)
चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर (CG07CQ9813) को उनके कब्जे से बरामद कर ली। आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



