March 4, 2026
Bilaspur: छह महीने पुराने चोरी के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹85 हजार का माल बरामद

Bilaspur: छह महीने पुराने चोरी के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, ₹85 हजार का माल बरामद

Oct 28, 2025

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने छह महीने पुराने एक चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और चोरी की स्कूटी सहित कुल ₹85,000 का मसरूका बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समन्वय और स्थानीय खुफिया टीम की सक्रियता से संभव हो सकी।

24 मार्च को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, यह मामला 24 मार्च 2025 को दर्ज किया गया था। प्रार्थी नवनीत द्विवेदी, निवासी एलआईजी–34, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चिल्हाटी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹85,000 बताई गई थी।

पुलिस की टीम ने जुटाए सुराग

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। लंबे समय तक जांच के बाद पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कबूल

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर, कांसे के बर्तन और चोरी की स्कूटी शामिल हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix