March 4, 2026
सरकारी साइकिलें लदे ट्रैक्टर को बच्चों से चलवाया, प्राचार्य की भारी लापरवाही पर भड़के पालक 

सरकारी साइकिलें लदे ट्रैक्टर को बच्चों से चलवाया, प्राचार्य की भारी लापरवाही पर भड़के पालक 

Nov 27, 2025

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरकारी स्कूल में एक गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, जहां सरकारी योजना की साइकिलों से भरा ट्रैक्टर बच्चों से ही चलवाकर स्कूल भेजा गया। घटना का वीडियो सामने आते ही पालकों में भारी आक्रोश फैल गया है और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला का है। शासन की ओर से छात्राओं को साइकिल वितरण के लिए बुधवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में साइकिलें प्राचार्यों को सौंपी गई थीं। लेकिन सलौनीकला विद्यालय प्रबंधन ने साइकिलों को स्कूल लाने के लिए जो तरीका अपनाया, वह बेहद खतरनाक था—साइकिलों से लदा ट्रैक्टर बच्चों से ही चलवाया गया।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग बच्चे ट्रैक्टर को सड़क पर चला रहे हैं, जबकि किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यह न सिर्फ नियमों का खुला उल्लंघन है, बल्कि बच्चों की जान जोखिम में डालने जैसा कदम है।

प्राचार्य बोले—“थोड़ी सी गलती थी”

प्रभारी प्राचार्य कुमार चौहान ने इसे “थोड़ी सी गलती” कहकर टालने की कोशिश की, लेकिन उनका बयान भी विवादों में आ गया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या बच्चों की सुरक्षा को इतनी हल्के में लिया जा सकता है?

जांच के आदेश

घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया को दे दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब निगाहें इस पर हैं कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही के लिए किस स्तर पर जिम्मेदारी तय करता है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix