
छत्तीसगढ़ में SCR का गठन और रायपुर–दुर्ग–भिलाई मेट्रो प्रोजेक्ट: शहरी विकास को नई दिशा
रायपुर–दुर्ग–भिलाई मेट्रो कॉरिडोर स्वीकृत: छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा
छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, और दुर्ग–भिलाई क्षेत्र को जोड़ने वाले मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को औपचारिक मंजूरी दे दी है। यह परियोजना राज्य की नई “स्टेट कैपिटल रीजन” (SCR) के तहत लागू की जा रही है, जिसका मॉडल दिल्ली की एनसीआर (National Capital Region) पर आधारित है।

क्या है SCR और मेट्रो प्रोजेक्ट?
नवगठित SCR योजना का उद्देश्य रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, दुर्ग और भिलाई को एक संगठित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। यहां अनुमान है कि 2031 तक इन इलाकों की आबादी 50 लाख से अधिक पहुंच जाएगी। ऐसे में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन और मजबूत बुनियादी ढांचे की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
बजट और शुरुआत
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2024–25 के बजट में इस मेट्रो रेल परियोजना के “फिजिबिलिटी सर्वे” (व्यहारिकता सर्वेक्षण) के लिए ₹5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस सर्वे के से परियोजना की तकनीकी, वित्तीय और सामाजिक ज़रूरतों का मूल्यांकन किया जाएगा।

विकास प्राधिकरण और योजनाएं
परियोजना के संचालन और योजना के लिए “कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी” (CRDA) का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। CRDA में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों को शामिल किया गया है।
यह प्राधिकरण शहरी नियोजन, भूमि आवंटन, निवेश और पर्यावरण प्रबंधन के साथ ही, मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए “इन्फ्रास्ट्रक्चर टैक्स” भी वसूल सकता है, जिससे फंडिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



