March 3, 2026
CHHATTISGARH महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी, 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिली राहत

CHHATTISGARH महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त जारी, 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिली राहत

Sep 6, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का वितरण किया।

 

इस दौरान 69 लाख 15 हजार 994 महिलाओं के बैंक खातों में 1000-1000 रुपये सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

खातों में पहुँचे 1000-1000 रुपये

सितंबर माह की इस 19वीं किस्त में कुल 647.13 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया। इसके साथ ही अब तक योजना के तहत औसतन 69 लाख 28 हजार 334 हितग्राही महिलाओं को सीधे बैंक खातों में कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

 

हर माह की शुरुआत में होती है राशि अंतरण

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से हर महीने की शुरुआत में यह राशि पात्र महिलाओं के खाते में जमा की जाती है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। इस योजना से घर-परिवार में ही नहीं, बल्कि समाज और गांव स्तर पर भी महिलाओं की आर्थिक भूमिका और प्रभाव बढ़ा है।

 

महिलाओं में खुशी की लहर

महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त मिलने के बाद महिलाएं इसे अपनी आर्थिक सुरक्षा की गारंटी मान रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिलाएं इस योजना को अपनी जरूरतों की पूर्ति और छोटे-मोटे खर्चों के प्रबंधन में सहायक मान रही हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix