
Chhattisgarh : बारिश का दौर खत्म…. मौसम हुआ शुष्क, जल्द होगी मानसून की विदाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब बारिश का दौर लगभग समाप्त हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो गया है और लोगों को सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

24 घंटे में मानसून की होगी विदाई
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई अभी पूरी तरह नहीं हुई है, लेकिन अगले 24 घंटों के भीतर इसके लौटने की संभावना जताई गई है। बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा और बस्तर संभाग में कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा का रुख उत्तरी दिशा की ओर हो रहा है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



